छात्र को उठा ले गए भीलवाडा से... अजमेर से गच्चा दे आया चार नकाबपोशों को
मांडल थाना क्षेत्र के हीराजी की खेड़ी गांव से रविवार सुबह अजमेर रोड पर नाथानी कृषि फार्म की तरफ मवेशी चराने गए एक किशोर का वैन में आए चार नकाबपोश अपहरण कर ले गए। अजमेर में मौका देखकर किशोर व वैन में अपह्र्त दूसरा किशोर भाग छूटे। किशोर तो रेलवे कॉलोनी स्थित चामुंडा माता मंदिर पर आकर बैठ गया। एक रेलवे कर्मचारी की नजर पड़ी तो उसे परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मांडल थाना प्रभारी व परिजन मौके पर पहुंचे तथा देर रात बच्चे को अजमेर से लेकर मांडल पहुंचे। बच्चे को सहीसलामत देखकर सबकी जान में जान आई।...
from hindi news https://ift.tt/2Pz1TC7
via IFTTT
from Shahpura News https://ift.tt/2Pz1lMx
via IFTTT
Comments
Post a Comment