:-हॉकी छात्रा वर्ग हुकमपुरा व तसवारिया बासा ने जीता किताब !
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ) :-हॉकी छात्रा वर्ग हुकमपुरा व तसवारिया बासा ने जीता किताब !
कस्बे के निकटवर्ती गेगा का खेड़ा ग्राम मे 63 वी जिला स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ | जिसमे 19 वर्ष मे हुकमपुरा व 17 वर्ष मे तसवारिया बासा की टीमे विजय रही | तकनीकी सलाहकार जगदीश चन्द्र श्रोत्रिय ने बताया कि विद्यालय में 63 वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय छात्रा हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया | जिसमें आज 17 वर्ष आयु के फाइनल मुकाबलों में तसवारिया बासा वर्सेज राजपुरा के मध्य खेला गया, जिसमें तसवारिया बासा की टीम 3-2 से विजय रही | दूसरा मैच हाड़ लाईन का खेला गया, जिसमे गणपतिया खेड़ा वर्सेज मेजबान गेगाकाखेड़ा के मध्य खेला गया, जिसमें गणपतिया खेड़ा की टीम 1-0 से विजय के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया | वहीं प्रतियोगिता मे चोथा स्थान मेजबान गेगाकाखेड़ा रही | 19 वर्ष आयु मे हुकमपुरा प्रथम व फुलिया कला द्वितीय व डोहरिया तृतीय तथा मेजबान गेगाकाखेड़ा चौथे नंबर पर रही | खिलाडियों को प्रशस्ति पत्र व पारितोषिक देकर सम्मानित किया | वही इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 17 वर्ष में सुमन गुर्जर तस्वारिया बासा व 19 वर्ष में सुरमा गुर्जर हुकमपुरा को पारितोषिक देकर सम्मानित किया | समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेक धाकड़ विधायक मांडलगढ़, अध्यक्ष प्रदीप सिंह पूर्व विधायक मांडलगढ़, अतिथि सत्यनारायण जोशी अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, बृजराज कृष्ण उपाध्याय उप प्रधान कोटडी, शंकरलाल शर्मा अध्यक्ष ग्रा.से.स.स. गेगाकाखेड़ा, चंदादेवी शर्मा सरपंच गेगाकाखेड़ा, सहित आसपास के कई ग्राम पंचायतों के सरपंच जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ||
from Shahpura News https://ift.tt/2PzQHoB
via IFTTT
Comments
Post a Comment