बारिश से खेतों में पड़ी फसल बर्बाद,किसानो की  उम्मीदो  पर फिरा पानी



(बृजेश दाधीच) तसवारीया बासां - शनिवार हो अचानक मोसम मे बदलाव आया और 18 घंटे से चल रही लगातार बारीश से  किसानो की कटी हुई फसले खराब हो गई, जब किसान को खेतों में पानी की आवश्यकता थी, उस दौरान बरसात हुई नहीं, लेकिन जब किसानों की खरीफ फसल खेतों में कट कर रख गई उस दौरान हुई इस बरसात ने एक बार फिर किसानों को हिला कर रख दिया | बारिश व हवाओं ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया रविवार सुबह जब कई किसान खेतों पर पहुंचे तो फसलों की हालत देख चेहरे मुरझा गए। किसानों का कहना है कि कई दिनों से फसल हाथ में आने की उम्मीदें लगाए बैठे थे। फसलें भी अच्छी हुई थी लेकिन ऐनवक्त पर मौसम ने हालत खराब कर दी। फूलिया उपखण्ड के समीपवर्ती तसवारीया बासां व रतनपुरा समेत अन्य क्षेत्रों में किसानों ने बताया कि बारिश व हवा से ज्वार की फसल आड़ी पड़ गई तो खेतों में खड़ी व कटी उड़द,मूंग,तिलहन की फसल में भी नुकसान हुआ है। वर्तमान में सारे खेतों में कटाई का कार्य किया जा रहा था। अचानक हुई बरसात के कारण किसान अपनी फसल को भी सुरक्षित नहीं कर पाए हैं। पूरे  ग्रामीण क्षेत्र मे उड़द,मूंग, की फसल खेतों में कटी पड़ी हुई है, जो इस बरसात के कारण खराब हो गई है|


from Shahpura News https://ift.tt/2DrpuU0
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू