रायला ईरांस में शत प्रतिशत मतदान करवाने के लिये स्वीप मोबाइल वेंन से ग्रामवासियो ने मतदान का महत्व ।

।रायला मुकेश चौधरी
रायला ईरांस में स्वीप मोबाइल वेंन के द्वारा मतदान के बारे में ग्रामवासियो को प्ररित किया गया । इलेक्ट्रॉनिक वोटिक मशीन तथा मतदाता वेरिफाइबल पेपर ऑडिट ट्रल का उपयोग कर अपना मतदान कैसे करें जिसकी जानकारी ग्रामवासियो को दी गई ।
राजस्थान में पहली बार निर्वाचन विभाग की स्वीप कार्य योजना के तहत नवाचार करते हुए मतदान के उपयोग में आने वाली  ईवीएम  एवं  वीवीपैट  मशीनों की जानकारी मोबाईल वैंन से उपलब्ध कराई गई ।
 मतदाताओं को जागरूक करने व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस कार्यक्रम का महती योगदान रहेगा इसमें ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी भी मतदाताओं को होगी इस कार्यक्रम से क्षेत्र का मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग मिलेगा जिससे लोकतंत्र मजबूत होगा । नवयुवक युवाओं तथा छात्र छात्राओं से अपील की कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें एवम साथ ही अपने घर परिवार गली मोहल्ले और समाज के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में हम निवास करते हैं और मतदान हमारा अधिकार है इसका उपयोग सभी को करना चाहिए जिससे लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी और हमारे देश को नई ऊंचाइयां
इस कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम के ओमजी शर्मा , नेहरू युवा मंडल आसीन्द के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश जाट ,  चतुर्भुज जाट , हंसराज जाट ,मुकेश जाट , हरफूल ईनाणी , सम्पत जाट , अम्बालाल धोबी , देबीलाल जाट , गोपाल बलाई , राधेश्याम रेगर , फूलचंद लुहार सहित अन्य मौजूद थे ।

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू