फुलिया खुर्द में मनाया जलझुलनी महोत्सव धूम धाम से
फुलिया खुर्द( कालू जाट) मे जलझुलनी महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | सुबह सभी मंदिर व बेवाणो को दुल्हन की तरह सजाया गया, दोपहर 4 बजे गाव के सभी मंदिरो के बेवाणो की शोभायात्रा ढ़ोल,नगाडो के साथ से शुरू हुई, जिसमे महिलाये गीत गान गाती हुई जगह जगह पर भजन मण्डली द्वारा भजन गाते हुये चले, जगह जगह पर ग्रामवासी द्वारा भगवान चारभुजा नाथ की अगवानी की बाद मे सभी बैवाण चारभुजा नाथ के मन्दिर से होते हुये तलाई के पाल मे एकत्रित हुये ,उसके बाद सभी बैवाण एक साथ धार्मिक धर्म तलाई तालाब मंदिर पहुचनें पर जल विहार करवाया गया और मंदिर के पुजारियों द्वारा बेवाणो की महाआरती की गई उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया |
कालु राम जाट फुलिया खुर्द
from Shahpura News https://ift.tt/2QMuoxh
via IFTTT
Comments
Post a Comment