राज्य स्तरीय हॉकी मे तीसरे दिन भीलवाड़ा की टीमों का दबदबा !
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):-63 वी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में आज तीसरे दिन भी भीलवाड़ा जिले के छात्र व छात्रा दोनों ही वर्गों की टीमों का दबदबा रहा | सुर्य पाल सुथार ने बताया कि 17 वर्ग छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता श्रीगंगानगर में आयोजित की हो रही है जिसमें आज भीलवाड़ा की टीम का मुकाबला हनुमानगढ़ से था जिसमे भीलवाड़ा की टीम 1-0 से विजय रही | वहीं जगदीश चन्द्र श्रोत्रिय ने बताया की 19 वर्ष छात्रा प्रतियोगिता नागौर मे भीलवाड़ा की टीम ने आज प्रथम मुकाबले में हनुमानगढ़ से 1-0से मात गई तथा दूसरे मुकाबले में भीलवाड़ा वर्सेज सीकर के मध्य था जिसमे भीलवाड़ा की टीम 3-0 से विजय रही | हरगोविंद जीगर ने बताया कि बारा जिले में आयोजित 17 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में दिन के पहले मुकाबले में भीलवाड़ा ने जयपुर प्रथम को 5-0 से विजय रही | वहीं दूसरे मुकाबला संघर्षपूर्ण रहा जिसमें भीलवाड़ा का मुकाबला श्री गंगानगर से हुआ | जिसमे श्री गंगानगर की टीम पैलन्टी कॉर्नर में 1-0 से विजय रही | वही रघुवीर ने बताया कि 19 वर्ष छात्र प्रतियोगिता जयपुर जिले में आयोजित हो रही हैं | जिसमें पहले मुकाबले मे भीलवाड़ा वर्सेज राजसमन्द के मध्य खेला गया जिसमे भीलवाड़ा की टीम 6-1 से विजय रही | जिसमें भीलवाड़ा 1-0 से मात खा गई | दिन के दुसरे मुकाबले मे भीलवाड़ा का सामना हॉकी एकेडमी जयपुर से हुआ | जिसमे हॉकी एकेडमी जयपुर की टीम 4-1 से विजय रही |इसके साथ ही भीलवाड़ा की टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता बदं हो गया ||
from Shahpura News https://ift.tt/2NOTgG0
via IFTTT
Comments
Post a Comment