गाड़री का राज्य स्तरीय हॉकी खेलकुद प्रतियोगिता में चयन !



सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कस्ब के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाईपुर का छात्रा गोविदं गाड़री का राज्य स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में चयन हुआ है | जिसे लेकर ग्रामीणों व हॉकी खेल प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ | प्रधानाध्यापक अमित कुमार पुरोहित व शारीरिक शिक्षक कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया की 63 वी जिला स्तरीय छात्र हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर 14 वर्ष आयु में विद्यालय का छात्र गोविदं पिता नारायण गाड़री का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन हुआ | यह प्रतियोगिता जोधपुर मे 22 सितंबर से 27 सितंबर तक आयोजित होगी | गोविदं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं | गोविदं का राज्य स्तर पर चयन होने से उनके परिजन, गांव, विद्यालय परिवार व गांव के हॉकी खेल प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है ||


from Shahpura News https://ift.tt/2I8i6LW
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू