शिक्षक दिवस पर किया शिक्षकों का सम्मान*
पारोली::( दिनेश सोनी)शिक्षक दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत श्री नारायण सिंह रावत थाना अधिकारी पारोली एवं भरत सिंह राठौड़ ने मां सरस्वती एवं डॉक्टर श्री राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीपक जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
*पारोली सेवा संस्थान के तत्वाधान में सेवानिवृत्त अध्यापक एवं वर्तमान में कार्यरत अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का शिक्षक दिवस पर तिलक लगाकर, माला पहनाकर, श्री फल भेट कर एवम कलम प्रदान कर शिक्षकों का सम्मान किया गया
इसमें 16 सेवानिवृत्त अध्यापकों का सम्मान किया गया तथा वर्तमान में कार्यरत 57 अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं का सम्मान किया गया!
साथ ही अलास्का माइंस (भरणी कला) भरत सिंह जी एवं श्री नारायण सिंह जी रावत (थाना अधिकारी) पारोली ने गुरुजनों का आदर सम्मान एवं सत्कार किया!
*पारोली सेवा संस्थान के कार्यकर्ता दुर्गेश पाराशर, श्रवण पालीवाल दुर्गेश कुमार, गुगलिया, गौरव शर्मा, शंकर धाकड़, राजेश संचेती, मुरलीधर काबरा, काबरा महेश माहेश्वरी, गोविंद सोनी, राजकुमार कासलीवाल, देव किशन धाकड़, सुनील सेन शुभम छिपा, महेश पाराशर, अयूब मक्कड़, तुलसीदास जी वैष्णव, एवं गांव से पधारे सभी नागरिकों ने गुरुजनों का सम्मान किया साथ ही गांव से पधारे राधा किशन लड्डा, ओम प्रकाश बाहेती, कैलाश माली, दुर्गा लाल शर्मा एवं अनेक ग्रामीण जन उपस्थित थे!
from Shahpura News https://ift.tt/2wKt3xR
via IFTTT
Comments
Post a Comment