शाहपुरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं होंगी विकसित : मेघवाल
भीलवाड़ा, 13 सितम्बर जिले के शाहपुरा के राउमावि में गुरुवार को 17 व 19 आयु वर्ग की 63 वीं राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में, संगम ग्रुप के चेयरमैन रामपाल सोनी की अध्यक्षता में तथा नितिन स्पिनर्स के चेयरमैन रतनलाल नोलखा, शिक्षाविद व समाज सेवी देवकरण गग्गड, वालीबॉल संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी, उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत के विशिष्ट आतिथ्य में समारोह पूर्वक आयोजित हुआ। इस अवसर पर स्मारिका का का विमोचन भी किया गया। मुख्य अतिथि कैलाश मेघवाल ने प्रतियोगिता के शुभारम्भ करने की घोषणा के साथ धवजारोहण कर अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि-अच्छे खिलाड़ी बने, खेल भावना से प्रतिबद्धता के साथ खेलें। भाईचारा दिखावे, अनुशासन बनाए रखें। खेल शिक्षा जीवन निर्माण के उपादेय मानदंड है। इस अवसर पर उन्होंने शाहपुरा में अंतराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पुल, वालीबाल का फील्ड बनाने के साथ ही कन्या महाविद्यालय बनाने की जनभावना के अनुरूप बनाने की घोषणा की। समारोह के अध्यक्ष रामपाल सोनी ने खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण करवाकर कहा कि हर व्यक्ति में कोई न कोई काबलियत होती है बस, जरूरत यह कि हम उसे पहचाने एवं उसके अनुरूप अपने को तैयार करे। खेल हमें परस्थिति जन्य नियमानुकूल टीम स्प्रिट के साथ काम करना सिखाता है। इस प्रकार खेल के माध्यम से खेल के मैदान से अनमोल सीख लेकर जीविका के क्षेत्र में भी समय के साथ अवसर व चुनितियो का सही उपयोग करना सीखते हैं। उप निदेशक भीलवाडा ने अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। उप जिलाशिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा आजाद खाँ पठान ने वर्तमान समय में खेलों के महत्त्व से खिलाड़ियों को अवगत कराते हुए खेलो इंडिया की जानकारी दी। मुख्य अतिथि को एस्कॉर्ट कर दल नायक छात्रों से परिचय करवाया। सयुंक्त संचालन सचिव पवन कुमार बांगड़ ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि 17 वर्ष आयु वर्ग में 39 दलों के 445 छात्र, 19 आयु वर्ग में 38 दलों के 434 छात्र भाग ले रहे हैं। आज से लीग मैच प्रारंभ हुए। 15 सितम्बर सांय से सुपर लीग, 17 सितम्बर प्रातः सेमी फायनल व सांय हार्ड लाइन व फायनल मैच होंगे।
from Shahpura News https://ift.tt/2NDuoRK
via IFTTT
Comments
Post a Comment