शाहपुरा से कोटडी श्याम पद यात्रा कल
शाहपुरा/( किसन वैष्णव) शाहपुरा नगर से कोटडी श्याम पदयात्रा को लेकर संघ शाहपुरा ने तैयारियां पूरी कर ली है शाहपुरा से कोटडी निरंतर दस वर्ष से भक्तों में भक्ति के भाव से कोटडी श्याम की पद यात्रा होती हैं मन को झकझोर कर रख देने वाली ये भक्तों की टोली कोटडी श्याम के लिए गाजे बाजे से भक्ति मय रस में उतरकर शाहपुरा के कलिंजरी गेट ठाकुर बाबा की बगीची से कल बुधवार को दोपहर 3 बजे भक्ति मय टोली रवाना होगी।यात्रा को शाहपुरा उप प्रधान बजरंग सिंह राणावत,भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश मारू, पूर्व पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी,नेता प्रतिपक्ष मोहन गुर्जर, के द्वार पदयात्रियों को निसान सौंप कर रवाना करेंगे। यात्रा में महिलाएं पुरुष और अभी भक्त गण उपस्थित रहेंगे , पदयात्रा के अरनिया राशा पहुंचने पर ग्रामवासियों द्वारा पद यात्रियों का भव्य पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा। बोरडा माताजी , रासेड ,पिपलाज आदि ग्रामीण में ग्रामवासियों ओर सरपंच द्वारा स्वागत व अल्पाहार करवाया जाएगा । पदयात्रा में संघ के पदयात्रियों में गोपाल व्यास ,राजेन्द्र जांगिड़, सूरज जांगिड़,सत्येन्द्र भंडारी,रामजी उपाध्याय ,पवन जांगिड़,रोहित शर्मा , आदि सदस्य पदयात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे।
from Shahpura News https://ift.tt/2xjGZjG
via IFTTT
Comments
Post a Comment