SC/ST बिल के विरोध में पारोली के बाजार रखें बंद
पारोली (दिनेश सोनी )कस्बे में आज सुबह से ही व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखते हुए SC/ST बिल का विरोध किया। व्यापारियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने जो एससी ,एसटी एक्ट में जो आदेश पारित किया था उसे बहाल किया जाए ।आदेश के खिलाफ जाकर सरकार ने जो एससी ,एसटी एक्ट में जांच से पहले गिरफ्तारी के आदेश को पारित किया है उसके विरोध में स्वेच्छा से सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद करके इस कानून का विरोध जताया है । इस कानून के विरोध में सवर्णों को दूसरी जातियों ने भी भरपूर समर्थन दिया है ।* *व्यापारियों ने यह भी बताया की भारत बंद में सभी दुकानदारों ने और दूसरी जातियों ने स्वेच्छा से हमारा समर्थन किया है ।वहीं दूसरी ओर प्रशासन के अधिकारी कस्बे की शांती व्यवस्था पर नजर बनाये हुए है !*
from Shahpura News https://ift.tt/2wOkiTp
via IFTTT
Comments
Post a Comment