नवजीवन पब्लिक स्कूल बीगोद मे भारत के11वे राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम का जन्मदिन दिवस मनाया गया !
बी गोद !(महेंद्र बाबेल) नवजीवन पब्लिक स्कूल बीगोद मे भारत के11वे राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम का जन्मदिन दिवस मनाया गया। इनका जन्म आज ही के दिन तामिलनाडु के रामेश्वरम मे हुआ था।ये गेर राजनैतिज्ञ राष्ट्रपति रहे।जिनके यह पद तकनीकी एंव विज्ञान मे विशेष योगदान की वजह से मिला था। वे एक इंजीनियर व वैज्ञानिक थे। उन्हें बच्चों से बहुत स्नेह था। उन्हें मिसाइल मेन तथा भारतीय प्रक्षेपास्त्र मे पितामह के रुप मे जाना जाता है। राष्ट्रपति बनने के बाद देश वासियों की नजर मे बहुत सम्मानित और निपुण व्यक्ति रहे।शिक्षक रामेश्वर लाल बेरवा ने कलाम जी का जीवन परिचय दिया। मुकेश जैन ने इनके जीवन की प्रेरणादायक दस बातेबतायी। जो जीवन मे आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम मे रसीद मुल्तानी, मीना बाबेल,निला पगारिया, मंजु कुमावत सहित स्टाफ उपस्थित था।
from Shahpura News https://ift.tt/2RR5vRF
via IFTTT
Comments
Post a Comment