150 लाख के विकास कार्यों के हुए लोकार्पण व शिलान्यास*


 


  फुलिया कला तहसील क्षेत्र में गुरुवार शाम विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने 150 लाख के विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास किए। इस दौरान मेघवाल ने बताया कि फुलिया कला क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल धनेश्वर धाम जिसे छोटा पुष्कर के नाम से भी जाना जाता है को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का लक्ष्य रख कर विभिन्न विकास कार्य करवाए गए हैं। साथ ही उन्होंने इस मौके पर फिर से अगले चुनाव में उन्हें जिताने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में पिछले साढे 4 सालों में कराए गए विकास कार्य आजादी के बाद से अब तक हुए विकास कार्यों सेभी अधिक हुए हैं। परंतु उनकी मंशा क्षेत्र को चौमुखी विकास की ओर अग्रसर करना है। इसमें काफी कमियां रह गई इस हेतु उन्हें पुनः अवसर दिलाया जाए। ग्राम पंचायत फुलिया कला के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में सार्वजनिक सामुदायिक भवन माली समाज के मंदिर के पास,धनेश्वर धाम पर्यटन स्थल पर प्रवेश द्वार एवं घाटों के निर्माण, फुलिया से चांदमा तक ग्रामीण गौरव पथ, ग्राम पंचायत फुलिया कला के नवीन पंचायत भवन, धनेश्वर धाम में कालका मंदिर के पास सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण, पशु चिकित्सालय के भवन के लोकार्पण तथा धनेश्वर धाम में यादें माता मंदिर के पास सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर स्थानीय सरपंच पूर्णिमा पाराशर ने विधानसभा अध्यक्ष मेघवाल का आभार जताया। कार्यक्रम में उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत, रामप्रसाद जाट, रामप्रसाद गोरा, सत्यनारायण मालू, ओम प्रकाश गुर्जर, भागचंद चाडा, योगेश शर्मा, विजय पाराशर, हरिसिंह लामरोड, पूर्व उपप्रधा।


from Shahpura News https://ift.tt/2DZK5io
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू