चंबल परियोजना को भाजपा ने किया क्रियान्वित, चंबल परियोजना के अंतर्गत 200 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
शाहपुरा /( गणेश सुगन्धी ) चंबलरियोजना से शाहपुरा ही नहीं अपितु पूरे जिले को शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध हो रहा है। इस महत्वपूर्ण योजना की क्रियान्वित का श्रेय प्रदेश की तथा केंद्र की राज्य सरकार को जाता है। यह बात स्थानीय विधायक और विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने शाहपुरा में चंबल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना फेस द्वितीय के पांचवें चरण के अंतर्गत करीब 200 करोड़ की लागत से शुरू हुए चार पंपिंग स्टेशनों के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कही।मेघवाल ने कहा कि योजनाओं की घोषणा करना आम बात है परंतु उसे अंतिम चरण तक क्रियान्वित करवाना मुख्य कार्य है उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि विपक्षी पार्टियां भीलवाड़ा जिले में चंबल परियोजना का श्रेय खुद लेती है, परंतु सबसे बड़ा सत्य यह है कि इस परियोजना को विस्तृत रूप देकर पूरे जिले में क्रियान्वित करवाने का कार्य भाजपा सरकार ने ही करवाया है। जिसका फायदा शाहपुरा क्षेत्र के करीब 150 गांवों को मिल रहा है। इसके साथ ही मेघवाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में अरबों रुपए के विकास कार्य पिछले साढे 4 वर्षों में संपादित किए गए हैं जो के विकास की नई इबारत लिखे रहे हैं। इससे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने बताया कि कस्बे में चंबल परियोजना का कार्य शुरू होने से पूर्व नगर पालिका शाहपुरा के पिछले भाजपाई बोर्ड द्वारा इस योजना की क्रियान्वित हेतु कस्बे के प्रमुख स्थानों पर पानी की टंकीया तथा पंपिंग स्टेशन बनाने हेतु नि:शुल्क भूमि आवंटित कर इस योजना में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। साथ ही उन्होंने भी चंबल परियोजना का श्रेय भारतीय जनता पार्टी की सरकार को देते हुए बताया कि भाजपा की सरकार का मुख्य लक्ष्य सबका साथ सबका विकास होकर हर शहरी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पेयजल जैसी मुख्य जरूरतों की पूर्ति करवाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस दौरान चंबल पेयजल परियोजना के एस ई डीके मित्तल, अधीक्षण अभियंता ताराचंद, मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के डिप्टी जनरल इंजीनियर आलोक श्रीवास्तव, जलदाय विभाग के सहायक अधीक्षण अभियंता बीएस नकलख आदि स्टाफ जनों द्वारा अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक मदन लाल राठौड़ ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर देश को नई पहचान दिला कर समस्त देशवासियों का गौरव बढ़ाया है। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश और केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनवाने का आह्वान किया।
यह रहे मौजूदकार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रधान बजरंग सिंह राणावत, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद जाट, नगर अध्यक्ष रमेश मारू, फुलिया मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य रामप्रसाद गोरा, निर्मला बैरवा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तारा चाष्टा, पालिका नेता प्रतिपक्ष मोहन गुर्जर, महामंत्री सत्यनारायण मालू, खुशीराम आचार्य, लोकेंद्र शर्मा, राजाराम पोरवाल, सत्यनारायण तोलंबिया सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी व अन्य कस्बावासी मौजूद रहे।
from Shahpura News https://ift.tt/2RrcMY8
via IFTTT
Comments
Post a Comment