भोर तक चली भजन संध्या 200 किलो खीर का लगा भोग




तसवारीया बासां - (बृजेश दाधीच) तसवारीया बांसा में शरद पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष में श्याम जी चौक मे सेन समाज की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | समिति अध्यक्ष रामस्वरूप सेन व घनश्याम सेन ने बताया की यह आयोजन प्रति वर्ष होता है जिसमे साईं ठाट बाट से श्याम जी महाराज की सवारी निकाली गई श्याम जी महाराज के बेवाण को दुल्हन की तरह सजा कर श्याम जी चौक से रवाना किया गया जो गणेश चौक होते हुए विभिन्न मार्गो से होती हुई श्याम मंदिर प्रांगण में पहुंची| शोभायात्रा में महिलाएं गीत गान, पुरूष भजन गान करते हुए चले, जगह जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा में पुष्प वर्षा की गई | इसके बाद शरद पूर्णिमा के अवसर पर आम चोखला सेन समाज के तत्वाधान में श्याम जी महाराज मंदिर प्रांगण में रात्रि 9:00 बजे भजन संध्या हुई जिसमें सेन समाज के द्वारा अतिथियों का साफा तिलक माला पहनाकर  स्वागत किया गया, उसके बाद गायक कलाकार धर्मेंद्र गावड़ी, प्रिया जोशी एंड पार्टी ने गणेश वंदना...... गुरु वंदना....तेरे जेसा राम भक्त......माता के मंदरिया मे........ मोर बोले रे..... मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी, नृत्यांगना सानिया व पूजा ने अपने नृत्य से श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया , कार्यक्रम की अध्यक्षता तेजमल सेन (फूलिया कलां) ने की, मुख्य अतिथि कैलाश सेन (केशकला बोर्ड सदस्य,कोटडी) रहे | साथ ही रात्रि 12 बजे श्याम महाराज की महाआरती हुई उसके बाद शरद चांदनी में रखी 200 किलो खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया | जिसमे आम चौखला सेन समाज के गणमान्य लोग मोजूद थे |



from Shahpura News https://ift.tt/2D3DWAx
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू