जल वितरण कमेटी की बैठक 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक शाहपुरा में



शाहपुरा!  जल संसाधन विभाग खण्ड प्रथम के तहत आने वाले बांधों से रबी फसल के लिए पिलाई हेतु उपलब्ध कराने के लिए जल वितरण कमेटी की बैठकें तय की गई है। अधिशाषी अभियंता जल संसाधन खण्ड प्रथम के अनुसार उम्मेदसागर बांध जल वितरण कमेटी की बैठक 30 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति शाहपुरा के सभागार में आयोजित होगी। इसी दिन कोठारी बांध के लिए अपरान्ह 2 बजे कोठारी बांध रेस्ट हाउस पर जल वितरण कमेटी की बैठक होगी। 31 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे नाहर सागर बांध तथा अपरान्ह 2 बजे अरवड बांध जल वितरण कमेटी की बैठक संबंधित बांध के रेस्ट हाउस पर आयोजित होगी। इसी तरह सरेरी बांध जल वितरण कमेटी की बैठक एक नवंबर को प्रातः 11 बजे सरेरी बांध रेस्ट हाउस पर आयोजित होगी।

from Shahpura News https://ift.tt/2yYvPkj
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू