40 फीट ऊंचाई से हनुमान ने भरी उड़ान देखने को उमड़ा जन सैलाब 38 वर्ष से सेन कर रहे हनुमान का अभिनय
बीगोद (महेंद्र बाबेल) बीगोद स्थित बालाजी के चौक मै रामलीला का आयोजन किया जा रहा है । रामलीला आयोजन मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत ने बताया की भेरू लाल सेन विगत 38 वर्षों से हनुमान का अभिनय कर रहे हैं इस दौरान 40 फीट उच्चाई से उड़ान का दृश्य देखने आस पास के गावों के सैकड़ों की संख्या मै दर्शक पहुंचते है । एक हाथ मै संजीवनी बूटी और दूसरे हाथ मै गोटा सीने के बल संतुलन बनाकर सेन द्वारा हनुमान उड़ान भरना काफी रोचक लगता है । 19 अक्टूबर को अखाड़ा प्रदर्शन,जुलूस और भव्य आतिशबाजी के साथ दशहरा मनाया जाएगा । 
from Shahpura News https://ift.tt/2q12GRs
via IFTTT
Comments
Post a Comment