अखाड़ा उस्ताज राजपूत के निर्देशन में  हैरत अंगेज करतबों को देखकर हज़ारों दर्शक हुए मंत्र मुग्ध 40 वर्षो  से हो रहा अखाड़ों का आयोजन 





बीगोद( महेंद्र बाबेल)  मै दशहरा धूमधाम से मनाया गया 51फीट ऊंचे रावण का पुतला भव्य आतिशबाजी के साथ फुका गया । दशहरे का मुख्य आकर्षण अखाड़ा प्रमुख गोविंद सिंह राजपूत के निर्देशन में  प्रस्तुत हैरत अंगेज़ करतब रहे । भूपेश कृपलानी के सीने से मोटर साइकिल  गुजारना , नारायण सिंह द्वारा आग का गोला गुमाना ,राजपूत द्वारा गले पर डंडे की चोट से  नारियल फोड़ना , महेन्द्र वर्मा ,महावीर वैष्णव,निर्मल वैष्णव आदि द्वारा प्रस्तुत  करतब देखकर हज़ारों दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए । शोभायात्रा में माधव कीर,भेरू लाल सेन, हरिशंकर कीर ,दुर्गा लाल नायक क्रमश रावण , हनुमान,राम,लक्ष्मण बने हुए थे ,शोभायात्रा के साथ साथ घोड़े हाथी , बेंडबाजे चल रहे थे नज़ारा सभी को भा रहा था ।  इस अवसर पर दिनेश संचेती दीपक जैन,प्रहलाद सोडाणी,जगदीश मूंदड़ा ,रामेश्वर  मूंदड़ा ,,शंकर राठी ,अनिल सोडाणी लोकेश सिंधी  आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


from Shahpura News https://ift.tt/2q4lhfv
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू