5 राज्‍यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 11 दिसंबर को होगी मतगणना




गणेश सुगंधी।
5 राज्‍यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 11 दिसंबर को होगी मतगणना
*मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ओपी रावत ने कहा कि 15 दिसंबर से पहले राज्‍यों में चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी है.*
नई दिल्‍ली : चुनाव आयोग ने आज (6 अक्‍टूबर) पांच राज्‍यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. पहले यह घोषणा दोपहर 12:30 बजे होनी थी, लेकिन बाद में इसे दोपहर 3 बजे कर दिया गया था. मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ओपी रावत नेे इस पर सफाई देते हुए कहा कि कुछ जरूरी वजहों से समय में देरी हुई है.

आचार संहिता आज से लागू
मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ओपी रावत ने कहा कि मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़ और मिजोरम में 15 दिसंबर से पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी की जानी है. चार राज्‍यों में आज (6 अक्‍टूबर) से ही तत्‍काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई है. 11 दिसंबर को सभी राज्‍यों में मतगणना होगी. उनके अनुसार सभी राज्‍यों में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर तैयारियों हो गई हैं. 


*ये है चुनाव कार्यक्रम :*

*1.* 16 अक्‍टूबर को छत्‍तीसगढ़ में चुनावों की अधिसूचना जारी होगी. राज्‍य में दो चरणों में चुनाव होंगे. यहां पहले चरण की वोटिंग 12 नवंबर को होगी. वहीं दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी. 26 अक्‍टूबर तक नामांकन होगा. 

*2.* 28 नवंबर को मध्‍य प्रदेश और मिजोरम में चुनाव होंगे. मध्‍य प्रदेश में दो नवंबर को चुनावों की अधिसूचना जारी होगी. 9 नवंबर तक राज्‍य में नामांकन कराया जा सकेगा.

*3.* तेलंगाना और राजस्‍थान में 7 दिसंबर मतदान होगा.

*4.* मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ओपी रावत ने पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनावों के अलावा कर्नाटक की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया. उनके मुताबिक कर्नाटक की शिमोगा, बेल्‍लारी और मांड्या विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव कराया जाएगा. 

*5 राज्‍यों में यह है विधानसभा की स्थिति*

*कहां कितनी सीटें विधानसभा का कार्यकाल विधानसभा सीटें लोकसभा सीटें*
*मिजोरम* 16 दिसंबर 2013 से 15 दिसंबर 2018 40 01
*छत्‍तीसगढ़* 06 जनवरी 2014 से 05 जनवरी 2019 90 11
*मध्‍य प्रदेश* 08 जनवरी 2014 से 07 जनवरी 2019 230 29
*राजस्‍थान* 21 जनवरी 2014 से 20 जनवरी 2019 200 25
*तेलंगाना* 09 जून 2014 से 08 जून 2019 119 17

*कहां कितनी सीटें*
*इन विधानसभा चुनावों में*
 छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर मौजूदा मुख्‍यमंत्री रमन सिंह की परीक्षा होगी. वहीं भाजपा के मजबूत राज्‍य कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में भी शिवराज सिंह चौहान अपने चौथे कार्यकाल के लिए दमखम लड़ाएंगे. मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं. मिजोरम में 40 विधानसभा सीटें हैं, जबकि राजस्‍थान में 200 विधानसभा सीटें हैं.


from Shahpura News https://ift.tt/2PfGqOL
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू