एक परिवार की पूजा करने वाले राजनीति है कांग्रेस की,60साल से वोट बैंक की राजनीति चला रहीं है कांग्रेस ! मोदी



दुर्भाग्य से 60 साल से कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति की है। वरना यहां के लोग पुरुषार्थ से बहुत कुछ कर सकते हैं। पीएम मोदी ने सीएम राजे के भाषण का उल्लेख करते हुए विधानसभा में नजर नहीं आने वाले नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी राजनीति एक परिवार की पूजा करके चल जाती है। उन्होंने कहा कि ये तो भाजपा है जो जनता के बारे में सोचती है। एक परिवार की पूजा करने वाले पूरी जनता के लिए क्यों सोचेंगे। मोदी ने कहा कि भाई और बहनों बड़ी मुश्किल से 60 साल के बाद देश ने एक दिशा में पकड़ी है । अब फिर से ऐसे लोगों को यहां देखने का मौका नहीं देना है । मैंने एक सार्वजनिक रूप से कहा था लोकतंत्र का भला इसमें है कि जागरूक विरोधी दल हो, जनता का समर्थन करने वाला, सरकार को सजग करने वाला, नए-नए सुझाव देने वाला, जनता की भलाई के काम में सुझाव देने वाला विरोधी दल हो। लेकिन 60 साल से सत्ता में विफल रहे दल विरोधी दल के रूप में भी विफल रहे हैं। वो मेहनत नहीं करते इसलिए उन्हें झूठी बातें करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि सीएम राजे ने जो उपलब्धी गिनाई उन्हें सुनने के बाद अगर में मतदाता होता दो राजस्थान में दोबारा उनकी सरकार बना देता।




from Shahpura News https://ift.tt/2ykKmGN
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू