राहुल गांधी फिर से आ रहे राजस्थान, महारानी के गढ़ में करेंगे 85 किलोमीटर लंबा रोड शो



जयपुर। 'राजनीति हिम्मत और हौसले से चलती है'। राहुल गांधी फिलहाल इस पुराने मुहावरे का पूरी तरह से अमल में ला रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गृह निर्वाचन क्षेत्र झालवाड़ में चुनावी रैली करेंगे। दो दिन के इस दौरे में वह झालावाड़ से कोटा तक रोडशो तथा सीकर में जनसभा भी करेंगे। इसके बाद वह झालावाड़ से कोटा तक का लगभग 100 किलोमीटर का रास्ता सड़क मार्ग से रोडशो के रूप में तय करेंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता जगह-जगह उनका स्वागत करेंगे तथा एक दो जगह राहुल की सभाएं भी होंगी। राहुल गांधी रात कोटा में बिताएंगे।
झालवाड़ वसुंधरा राजे का परंरागत गढ़ माना जाता है। राहुल गांधी के इस रोड शो पर इसलिए भी सबकी निगाहें हैं क्योंकि झालवाड़ वसुंधरा राजे का परंरागत गढ़ माना जाता है।
झालरापाटन से वसुंधरा राजे तीसरी बार विधायक हैं और वह पांच बार झालावाड़ से सांसद भी रह चुकी हैं। वहीं झालावाड़-बारां संसदीय सीट से वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह सांसद हैं।
पिछले लंबे समय से राजस्थान में सत्ता विरोधी रुझान दिख रहा है। बता दें कि राहुल गांधी का पिछले ढाई महीने में राजस्थान का चौथा दौरा है। नौ अक्टूबर को ही राहुल ने धौलपुर से दौसा के महुआ तक 150 किलोमीटर का रोड शो किया था।


from Shahpura News https://ift.tt/2OJfjiH
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू