भीलवाड़ा सभापति को 9अक्तुबर को किया निलंबित अभी तक पद खाली , कोर्ट ने सुनवाई की बधाई तारीख !
नगर परिषद सभापति व पार्षद पद से निलंबन का मामला
सरकार ने 17 दिन बाद भी न सभापति और न ही प्रशासक लगाया
भीलवाड़ा।
नगर परिषद की निलंबित सभापति ललिता समदानी को सभापति पद से हटाने के मामले में राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर से गुरुवार को भी राहत नहीं मिली। अब अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी। उधर, सरकार ने भी अब तक सभापति या प्रशासक की नियुक्ति नहीं की है। ऐसे में परिषद बिना सभापति के ही चल रही है। जरूरी मामलों की फाइलें हस्ताक्षर के लिए स्वायत्त शासन विभाग के उपनिदेशक के यहां अजमेर भेजी जा रही हैं।
सरकार ने 9 अक्टूबर को समदानी को सभापति पद से निलंबित करने के राज्य सरकार के आदेश पर स्थगन के लिए उच्च न्यायालय में वाद दायर किया था। मामले में गुरुवार को सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने कुछ दस्तावेज मांगे जो पेश नहीं किए सके। एेसे में सुनवाई 30 अक्टूबर तक के लिए टाल दी गई।
उल्लेखनीय है कि सभापति के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में परिवाद दर्ज होने व भाजपा पार्षदों की ओर से कड़ा विरोध किए जाने के बाद भाजपा ने 2 अगस्त को समदानी को पार्टी की सदस्यता से छह साल के लिए निस्कासित कर दिया था। बाद में स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव ने 9 अक्टूबर आदेश जारी कर समदानी को सभापति व पार्षद पद से निलंबित कर दिया था। समदानी के खिलाफ पद के दुरुपयोग की शिकायत पर नगर पालिका अधिनियम के तहत जांच कराए जाने का निर्णय किया गया। समदानी के पद पर बने रहने से जांच प्रभावित होने की आशंका के चलते समदानी को निलम्बित कर दिया गया था।
from Shahpura News https://ift.tt/2O2WSjP
via IFTTT
Comments
Post a Comment