अध्यापक ने उठाया कुरीतियां मिटाने का बीड़ा " 95 शिक्षक शिक्षिकाए जुड़े अभियान से ।
मांडलगढ़ ! राजकीय माध्यमिक विद्यालय मेहता जी का खेड़ा मै कार्यरत वरिष्ठ अध्यापक नवीन कुमार बाबेल ने राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का बीड़ा उठाया है । बाबेल द्वारा रचित राज शपथ जो अब तक सैकड़ों लोगो को दिलाई जा चुकी है जिसमें बाल विवाह नही कराने ,मृत्यु भोज का आयोजन नही करने , स्वछता अपनाने, खुले मै शौच नहीं करने , बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने टोटकों ,अंधविश्वास, आदि कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेकने की बात कही गई है । बाबेल ने अपनी रचना का नाम राज शपथ इसलिए रखा है ताकी सम्पूर्ण राजस्थान निवासी इस शपथ का पूर्णता से पालन करके राज्य को समृद्धि की और ले जा सके । बाबेल ने राज को कुरीतियों से मुक्त करने के लिए शिक्षक वर्ग का साथ चाहा है इस हेतु बाबेल ने व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाया है जिसका नाम है राज शपथ - कुरीतियों का अंत अब तक 95 शिक्षक शिक्षकाए इस ग्रुप से जुड़ चुके हैं और विद्यालय के छात्र, छात्राओं ,अभिभावक , स्टाफ साथीयों को स्वेच्छा से शपथ दिलाने का बीड़ा उठाया है ।
from Shahpura News https://ift.tt/2R5geqm
via IFTTT
Comments
Post a Comment