नन्नी मुन्नी बच्चियों ने गरबा महोत्सव में मचाई धूम
शाहपुरा! (किसन वैष्णव )क्षेत्र के खामोर गाव में चल रहे गरबा महोत्सव के तीसरे दिन भी नन्नी मुन्नी बच्चियों ने दिखाई प्रतिभा और किया गरबा नृत्य। प्रकाश वैष्णव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मातेश्वरी ग्रुप व समस्त ग्रामवासी खामोर द्वारा विशाल गरबा महोत्सव का आयोजन धूम धाम से मनाया जा रहा है जिसमें सभी वर्ग के युवाओं और महिलाओं सहित बालिका भी अपनी प्रतिभा दिखाने में पीछे नहीं रही। चारभुजा प्रांगण में चल रहे गरबा महोत्सव में गरबा के साथ अपना सोंग चुनकर एकल प्रस्तुति भी दी जा रही हैं और तीन चरण में गरबा नृत्य किया जा रहा है पहले चरण में छोटी बच्चियों को ओर दूसरे में युवावर्ग और तीसरे में महिला वर्ग नृत्य में धूम मचा रहे है जिसमें अंतिम जोड़ी जो प्रतियोगिता में प्रथम आती हैं उसे पारितोषिक प्रदान किया जा रहा है। गरबा महोत्सव के मुख्य कार्यकर्ता प्रकाश वैष्णव, नवीन पाराशर, कुलदीप सिंह, अमर चंद , मोनू सिंह, अंकित त्रिवेदी, भूपेंद्र सिंह मोहिल, आदि कार्यकर्ता गण कार्यक्रम को सफल बना रहे है।
from Shahpura News https://ift.tt/2Oj7RLb
via IFTTT
Comments
Post a Comment