भ्रष्टाचार और अनियमितताए के मामलों से घिरी नगर परिषद सभापति को पद से हटाया
भीलवाड़ा ।(किसन वैष्णव ) भ्रष्टाचार और अनियमितताए के मामलों से घिरी नगर परिषद सभापति ललिता समदानी को मंगलवार को एक और झटका लगा। स्वायत्त शासन विभाग ने समदानी को पार्षद व सभापति पद से निलम्बित कर दिया है। एसीबी भ्रष्टाचार के कई मामले जांच में चल रहे है। जबकि एक मामला समदानी के खिलाफ दर्ज हो चुका है। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव पवन अरोड़ा ने श्राद्ध के अन्तिम दिन व नवरात्र से एक दिन पहले आदेश जारी कर बताया कि समदानी के खिलाफ पद का दुरूपयोग करने की शिकायत प्राप्त होने पर विभाग की ओर से प्रारम्भिक जांच कराई गई। जांच में अधिकारी की ओर से दी गई रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया अनियमितता होना पाया गया है। समदानी के विरूद्ध लगाए गए आरोप काफी गंभीर होने के कारण जो दुराचरण की श्रेणी में आते है। सरकार की ओर से उनके विरूद्ध नगर पालिका अधिनियम २००९ की धारा ३९ के तहत न्यायिक जांच कराए जाने का निर्णय किया गया है। समदानी के पद पर बने रहने से न्यायिक जांच प्रभावित किए जाने की संभावना है। ऐसे में समदानी को सभापति एवं सदस्य के पद से तुरन्त प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने गत २ अगस्त को पार्टी की सदस्यता से छह साल के लिए निलम्बित कर दिया था।...
from Shahpura News https://ift.tt/2ORXEF0
via IFTTT
Comments
Post a Comment