कबड्डी में मेजबान बड़ला उपविजेता !



सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):-  कबड्डी में मेजबान बड़ला उपविजेता !
कस्बे के निकटवर्ती बड़ला जाटों का गांव में आयोजित रात्रि कालीन प्रो कबड्डी प्रतियोगिता में अन्तिम दिन कुल 4 मुकाबले खेले गये | प्रतियोगिता की विजेता टीम ककरोलिया घाटी बनी | आयोजन भंवरलाल जाट ने बताया कि अन्तिम दिन के मुकाबले रोमाचंक तथा उतार-चढ़ाव वाले रहे | पहला सेेमीफाइनल मुकाबला ककरोलिया घाटी वर्सेज पुड़रास के मध्य हुआ, जिसमें ककरोलिया घाटी की टीम 9 अकों से अजेय रही | दूसरा मुकाबला सेमीफाइनल अगरपुरा वर्सेज मेजबान बड़ला-1 के मध्य हुआ, जिसमें मेजबान बड़ला-1 की टीम 11 अंकों से जीती | तीसरी पोजिसन का मुकाबला पुड़रास वर्सेज अगरपुरा के मध्य हुआ, इसमें पुड़रास की टीम 17 अंकों से विजय रही | वही खिताबी मुकाबला ककरोलिया घाटी वर्सेज मेजबान बड़ला-1 के मध्य हुआ, जिसमे मेजबान ककरोलिया घाटी की टीम 4 अंकों से जीत कर खिताब अपने नाम किया | वही रात्रि कालीन प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का समापन आज किया जाएगा | समापन समारोह के मुख्य अतिथि ज्वाला सिंह बड़ला संरपच | अध्यक्षता ठा.सा. शैतान सिंह रहे | विशिष्ट अतिथि दिनेश खालिया पूर्व पंचायत समिति सदस्य, जगदीश तेली,शिवराज जाट रहे | प्रतियोगिता की विजेता टीम ककरोलिया घाटी को ₹ 15000 हजार व उपविजेता मेजबान बड़ला को ₹ 7500 तथा तृतीय स्थान पर पुड़रास को ₹ 3100 की टीमों को पारितोषिक देकर खिलीड़ीयों का सम्मान किया गया ||


from Shahpura News https://ift.tt/2OKnric
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू