वैष्णव वैरागी समाज की बैठक में कुरीतियां मिटाने और समाज को उच्च शिक्षा को आगे बढ़ाने में दिया जोर ,



गुलाबपुरा! ( किसन  वैष्णव )  वैष्णव बैरागी समाज हुरडा आसींद तहसील क्षेत्र की आम बैठक ग्राम खेजड़ी मे आयोजित की गई । बैठक में वैष्णव बैरागी समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर समाज को विकास के रास्ते पर लाने पर जोर दिया । समाज में मृत्यु भोज बंद करने व बच्चों को   उच्च शिक्षा  दिलाने व प्रेरित करने  पर बल दिया । बैठक में आम वैष्णव समाज 210 गांव बदनोरा मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें बजरंग दास बोरेला को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया ।बालूदास फलामादा उपाध्यक्ष व रामगोपाल दास दांतडा कोषाध्यक्ष एवं सचिव ओमप्रकाश सापोला को बनाया गया । बैठक में झरना महादेव समिति अध्यक्ष भंवर दास , गुलाबपुरा दातासावरा धाम व वैष्णव समिति अध्यक्ष महंत जगदीश दास ,नारायण दास खेजड़ी , बालूदास ,प्रभु दास मोटरास , वैष्णव युवा अध्यक्ष अनिल कुमार , आसींद युवा अध्यक्ष अर्जुन वैष्णव , महावीर वैष्णव खेजड़ी , पत्रकार रामकिशन वैष्णव गुलाबपुरा , सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे ।

from Shahpura News https://ift.tt/2yz7AcY
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू