सवाईपुर में हुआ कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ !
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):सवाईपुर कस्बे में जिला स्तरीय ओपन रात्रिकालीन प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार रात्रि को किया गया | संयोजक देवराज जाट उर्फ काका ने बताया कि सवाईपुर के मेजर ध्यानचंद हॉकी खेल मैदान में जिला स्तरीय रात्रिकालीन ओपन प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सुभाष बहेड़िया थे | अध्यक्ष कोटड़ी मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह छापड़ेल रहे | विशिष्ट अतिथि कन्हैयालाल जाट पूर्व मंडल अध्यक्ष, अंमर चंन्द गाड़री पुर्व संरपच सवाईपुर, हिरालाल जाट पंचायत समिति सदस्य, प्रहलाद सेन केश कला बोर्ड सदस्य, सुदर्शन गाडोलिया मंडल महामंत्री, श्रवण सोनी मंडल महामंत्री, महेंद्र मीणा एस.टी. मोर्चा जिला महामंत्री, सत्यनारायण तेली युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, श्री कल्याण आचार्य, धर्मचन्द जीनगर, बन्द्रीलाल आचार्य, भोजराज गाडरी, शंकरलाल जाट, शिवराज जाट, नारायण लाल प्रजापत उपस्थित थे | कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद बहेड़िया व मंडल अध्यक्ष सिह ने रेड देकर किया | उद्घाटन मैच का मुकाबला बिगोद वर्सेज होलिरड़ा के मध्य खेला गया ||
from Shahpura News https://ift.tt/2OcRzhL
via IFTTT
Comments
Post a Comment