बीजेपी की रायशुमारी पूरी, नवम्बर के प्रथम सप्ताह में आ सकती है पहली लिस्ट



जयपुर - भाजपा में 200 सीटों पर रायशुमारी का काम सोमवार को पूरा हो गया। रणकपुर में 102 और जयपुर में 98 सीटों पर रायशुमारी हुई। अब कोर कमेटी में रायशुमारी में आए नामों पर चर्चा करने के बाद तीन—तीन नामों के पैनल दिल्ली भेजे जाएंगे। बताया जा रहा है कि तीस अक्टूबर तक यह नाम दिल्ली भेज दिए जाएंगे। सोमवार को जयपुर शहर जयपुर देहात और सीकर जिले की सीटों के लिए रायशुमारी हुई। 27 सीटों के लिए हुई रायशुमारी के दौरान छह से ज्यादा विधायकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई। रायशुमारी के बाद कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों के बीच लम्बी बातचीत भी हुई। नवम्बर के पहले सप्ताह में आ सकती है सूची। राठौड ने कहा कि रायशुमारी पूरी हो चुकी है। संभवत: नवम्बर के पहले सप्ताह में भाजपा की पहली सूची जारी हो जाएगी।



from Shahpura News https://ift.tt/2yUdoxa
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू