आसाराम को आईटी एक्ट के मामले में मिली जमानत
जोधपुर. नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को आईटी एक्ट मामले में थोड़ी राहत मिली है। जोधपुर महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 1 से आसाराम को जमानत मिली है।
उदयमंदिर थाने के तत्कालीन थानाधिकारी हरजीराम ने 15 नवंबर 2014 को एफआईआर दर्ज करवाकर आसाराम और उसके समर्थकों पर जान से मारने की धमकी देने को आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में आसाराम के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 355, 384, 117, 189, 120 आईपीसी व 66 ए आईटी एक्ट में जोधपुर महानगर मजिस्ट्रेट संख्या तीन की अदालत में चालान पेश किया था।
कोर्ट ने इसमें से 384 व 66 ए में पूर्व में उन्मोचित कर दिया था। हाईकोर्ट में अन्य धाराओं को चुनौती दी गई है, जिसमें हाईकोर्ट ने प्रथम दृष्टया 353 व 355 को नहीं मानते हुए सुनवाई पर अंतरिम रोक लगा दी थी। सुनवाई पर रोक होने के चलते जोधपुर महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 1 के समक्ष आसाराम की जमानत के लिए आवेदन पेश किया गया था। जमानत आवेदन पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने आसाराम की जमानत मंजूर कर ली है।
उधर, अपने ही आश्रम की नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में आसाराम के साथ दोषी करार दिए गए उसके सहयोगी शरद की सजा स्थगन याचिका पर सुनवाई टल गई। अब इस याचिका पर सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी। शरद को बीस साल की सजा से दंडित किया गया है और वह फिलहाल जेल में है।
from Shahpura News https://ift.tt/2yw3yCm
via IFTTT
Comments
Post a Comment