शाहपुरा में इस बार मिल सकता है युवाओं को मोका , चल रही है भागम भाग



शाहपुरा !( किशन वैष्णव)  राजस्थान में चुनावी शंखनाद हो चुका है. जहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार की उपलब्धियों को लेकर पूरे प्रदेश में गौरव यात्रा निकाल रहीं हैं. तो वहीं कांग्रेस संकल्प रैली और मेरा बूथ, मेरा गौरव जैसे अभियान के माध्यम से सरकार की नाकामियों को उजागर करने में जुटी हैं.
भीलवाड़ा जिले में कुल 7 विधानसभा सीट- मांडल, सहाड़ा, भीलवाड़ा , शाहपुरा, जहाजपुर, मांडलगढ़ और आसींद हैं. जिसमें जहाजपुर सीट और मांडलगढ़ सीट पर कांग्रेस और बाकी की सभी 5 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है.  
भीलवाड़ा की शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र संख्या 181 की बात करें तो यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है. 2011 की जनगणना के अनुसार शाहपुरा की जनसंख्या 330734 है, जिसका 90.83 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण और 9.17 प्रतिशत हिस्सा शहरी है. वहीं कुल आबादी का 19.65 फीसदी अनुसूचित जाति और 8.54 फीसदी अनुसूचित जनजाति हैं.
2017 की वोटर लिस्ट के अनुसार शाहपुरा विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 216338 है और 268 पोलिंग बूथ हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में शाहपुरा में 75.14 फीसदी वोटिंग हुई थी. वहीं 2014 लोकसभा चुनाव में यहां 64.56 फीसदी मतदान हुआ था.
2013 विधानसभा चुनाव का परिणाम
साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कैलाश चंद्र मेघवाल ने कांग्रेस के राजकुमार बैरवा को 43666 वोटों से पराजित किया. बीजेपी के कैलाश चंद्र मेघवाल को 93953 और कांग्रेस के राजकुमार बैरवा को 50287 वोट मिले थें.     
2008 विधानसभा चुनाव का परिणाम
साल 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के महावीर प्रसाद मोची ने बीजेपी के श्रीकिशन सोनगरा को 6378  मतों से शिकस्त दी. कांग्रेस के महावीर प्रसाद मोची को 53233 और बीजेपी के श्रीकिशन सोनगरा को 46855 वोट मिले थें. 
लेकिन 2019 में चल सकता है युवाओं का जादू नए चहरे दिख सकते है अबकी बार कोंग्रेस में जिस तरह से चल रही हवाई बाते उसी अनुमान से कोंग्रेस पार्टी में भरे पड़े है कहीं नेता सभी नेता लगे हुए है अपने अपने बड़े नेताओं को टटोलने में ।
 




कैलाश चन्द्र मेघवाल एक भारतीय राजनेता हैं। वर्तमान में वे राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष हैं। वे पूर्व में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रह चुके हैं। और वे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके है। वर्तमान में भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। पूर्व में वे टोंक-सवाई माधोपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद थे। वे राजस्थान सरकार में अनेक बार मंत्री पद पर रह चुके हैं।। 85 वर्ष की उम्र में भी समाज सेवा और जनता के बीच में रहकर करना चाहते है सेवा 
विधानसभा अध्यक्ष मेघवाल ने कहा: 85 वर्ष की उम्र में भी क्षेत्रवासियों के लिए खा रहा हूं धूप, धूल और धक्के  मनसा  बनती आ रही है नजर । 

उसी तरह कोंग्रेस और बीजेपी से ये नेता आ सकते हैं आगे 
           कोंग्रेस                  बीजेपी 

1 गोपाल केसावत         कैलाश मेघवाल 
2 महावीर प्रसाद मोची   अविनाश जीनगर 
3 राजकुमार बैरवा         राधेश्याम जीनगर
4 आरसी सामरिया        रामदेव बैरवा 
5 दुर्गा बैरवा                 महादेव रैगर 
                                  राजमल खींची 
चुनावी रणनीति में ये नेता लगा रहे हैं अपना दाव इनमें से कहीं नेता पहले भी कहीं दावेदारी कर चुके है और युवाओं भी है।

भीलवाड़ा जिले की जहाजपुर तहसील के छोटे से गाँव में साधारण घुमंतू परिवार में जन्मे गोपाल केसावत ने न केवल राजस्थान, बल्कि पूरे भारत के घुमंतू समुदाय में राजनीतिक चेतना का संचार करके उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। इतना ही नहीं, आज वे समाज की सभी 36 कौमों के प्रति सेवा भावना रखते हुए जनहित के तमाम मुद्दों की लडाई लड रहे हैं। राजनीति में इसे गोपाल केसावत की जीवटता और जुझारूपन ही कहा जायेगा कि ऐसे परिवार में पैदा होकर, जिसका राजनीति से दूर-दूर का रिश्ता नहीं रहा, गोपाल केसावत ने अपनी मेहनत और जन संघर्ष के दम पर आज कांग्रेंस पार्टी में मुकाम हासिल किया है और सबके लोक लाडले व्यक्तिव के रूप मे एक नई पहचान बनाई है।
   





from Shahpura News https://ift.tt/2yjKnLS
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू