जिले के प्रसिद्ध शिवधाम श्री तिलास्वा महादेव मे एक दिवसीय अमावस्या का आयोजन हुआ !
तिलास्वा (नारायण गुर्जर) तिलास्वा महादेव के मासिक मेला पर तिलस्वा महादेव मंदिर परिसर का फूलों से सजावट की गई तिलस्वा महादेव मंदिर महंत गोपाल लाल पाराशर के सानिध्य में भगवान श्री तिलस्वा नाथ की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोचार से पंचामृत , गंगाजल से अभिषेक कर पुष्पो से विशेष शृंगार किया गया ।
हर माह की भाॅती धार्मिक नगरी तिलस्वाॅ में अमावस्या से पूर्व चोहदस तिथि को ही
श्रृद्धालु गण पहुचने लगते हैं रात्रि में भजन कीर्तन करते हैं , पवित्र कुंड में स्नान कर सवेरे 4:00 बजे मंगला आरती में भाग लेते हैं मंदिर परिसर की परिक्रमा करते हैं
अमावस्या के दिन कृषक खेत- खलिहानों व मजदूर खदानों मे अवकास रखते है ।
खदान वाले भामाशाह द्वारा भंडारे किए गए।
मंदिर ट्रस्ट सचिव मांगीलाल धाकड़ ने बताया ट्रस्ट द्वारा भगवान तिलस्वा नाथ का अभिषेक हवन कुंड में आहुति दी।
इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश चंद्र अहीर सहित कई लोग उपस्थित थे।
from Shahpura News https://ift.tt/2OcMVFA
via IFTTT
Comments
Post a Comment