बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाया गया




विजयनगर (राजेन्द्र कुमार सेन ) नगर पालिका के तत्वाधान में दो दिवसीय दशहरा मेला  आयोजित किया गया। तेजा चौक स्थित त्रिवेणी माता मंदिर से पुरुषोत्तम श्रीराम की सवारी बैंड बाजे ढोल नगाड़े के साथ प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होकर मेला प्रांगण में पहुंची । बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों द्वारा अखाड़ा खेला गया

इस दौरान मुख्य समारोह राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के खेल मैदान मैं आयोजित किया गया        बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के सदस्य यहा पहुंचे ही वातावरण मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जयकरो से गूंज उठा यहां बारी -बारी से रावण कुंभकरण वे मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया हजारों की संख्या में श्रद्धालु रावण दहन देखने यहां पहुंचे जैसे-जैसे ही राम रावण में प्रतीकात्मक युद्ध के बाद राम के तीर से युद्ध के दौरान रावण की नाभि पर अग्निबाण चला कर अहंकारी रावण का वध किया।
इस दौरान भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया ।
इस दौरान बिजयनगर तहसीलदार प्रभात त्रिपाठी ,अधिशासी अधिकारी ललित त्रिपाठी , भंवर सिंह पलाड़ा व कई  जनप्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या मे शहरवासी व ग्रामीण मौजूद रहे।

बिजयनगर थानाधिकारी भागसिंह शेखावत मय जाप्ता सहित मौके पर मौजूद


from Shahpura News https://ift.tt/2R09IRZ
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू