आकोला में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन
आकोला( रमेश चंद्र डाड/ घनश्याम साहू)स्थानीय ग्राम छीपा का आकोला में बड़ा मोहल्ला दुर्गा महोत्सव समिति द्वारा दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया! दुर्गा महोत्सव समिति के सदस्य राधेश्याम कोतावत ने बताया कि मां दुर्गा की शोभायात्रा बड़े मोहला से शुरू हुई जो कि सदर बाजार, गेगा का खेड़ा, सड़क मार्ग, शाहपुरा - बेगू रोड सड़क मार्ग होती हुई शिवाले पहुंची! जहां पर प्रसाद वितरण किया गया! होलीरडा ग्राम के तालाब में विसर्जन किया गया! इस मौके पर जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा, प्रियदर्शी पारीक, शिव जाट, शिवनारायण काबरा, सत्यनारायण कोतावत सहित अनेक भक्त उपस्थित थे

Comments
Post a Comment