धनोप शक्तिपीठ पर उमड़ी भक्तों की भीड़ , नेता भी नहीं रहे पीछे
फुलिया कला ! (किशन वैष्णव )धनोपमाता में 9 दिवसीय नवरात्र महोत्सव के दौरान अष्टमी पर मेले में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी मेले में सर्कस, चकरी, डोलर और झूले नहीं दिखे फुलिया कला उपखंड धनोप में धनोप शक्तिपीठ पर भारी संख्या में भक्तों की भीड़ दिखाई दी. बुधवार को दुर्गाष्टमी के मौके पर धनोप मां के दर्शन के लिए भक्त पहुंचे.दुर्गाष्टमी मेले के कारण यहां हजारों लोग पहुंचे हैं.
धनोप मां के मंदिर में सुबह से ही विशेष आरती, पूजन किया जा रहा है. भक्त रात से ही मां के दर्शन के लिए लाइनों में खड़े हैं. इसके साथ ही कई पैदल यात्री भी धनोप शक्तिपीठ पहुंच रहे हैं. पौराणिक मान्यता के अनुसार धनोप माता और भैरवनाथ का मंदिर राजा धुंध ने बनवाया था. धनोप माता राजा धुंध की कुल देवी थी. शक्तिपीठ अपनी चमत्कारिक सिद्धी के कारण प्रसिद्ध है.
मंदिर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किया है. मंदिर में मंगलवार की रात सप्तमी का जागरण किया गया. नवरात्र के मौके पर भक्त सुबह-शाम यहां पूजा-अर्चना करते हैं.
इस प्राचीन मन्दिर में अन्नपूर्णा, चामुण्डा और कालिकामाता की प्रतिमाएं हैं. इनके अलावा भैरु, शिव-पार्वती, कार्तिकेय, गणेश और चैसठ योगनियों की भी मूर्तियां है. मां के दरबार के प्रवेश पर ही शिशु को गोद में लिए चतुर्भुजी देवी प्रतिमा (अम्बिका) की मूर्ती स्थापित है.
। किसी पार्टी के नेता नहीं रहे पीछे
धनोप शक्तिपीठ के दर्शन के लिए कोई नेता नहीं रहा बाकी आदर्श आचार संहिता लगने के बाद चुनावी रणनीति खेलने के लिए जनता के बीच तो जा ही रहे है लेकिन भगवान से भी अब मांगने लगे हैं आशीर्वाद कोई भी नेता चुनावी रण भूमि पर उतरने से पहले नवरात्रि में माता रानी से जरूर आशीर्वाद लिया है क्युकी नवरात्रि के अवसर पर और आने वाले चुनावों के प्रत्याक्षी अब देवस्थलों पर भी मांगने लगे हैं मन्नते फुलिया कला स्थित धनोप शक्तिपीठ पर भी सप्तमी और अष्टमी पर लगी कहीं नेताओ की भीड़ आने वाले चुनावों में मांगी जीत की दुआ। 
from Shahpura News https://ift.tt/2P6aBLv
via IFTTT
Comments
Post a Comment