रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुई विधानसभा क्षैत्र ओपन स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
बिजयनगर (अजमेर )गुरु भक्त परिवार व पालिकाध्यक्ष सचिन सांखला के तत्वावधान मे विधानसभा क्षेत्र स्तरीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का समापन सोमवार की रात रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।
दर्शको से खचाखच भरे प्रज्ञा इंटरनेशनल खेल मैदान में फाइनल मुकाबले में हरराजपुरा ने जीत दर्ज की। हरराजपुरा के खिलाड़ियों ने नाडी़ की टीम को एक तरफा मुकाबले में 42-20के अंतर से पराजित कर ट्रॉफी हासिल की।
फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि राजगढ़ भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल जी महाराज व पालिकाध्यक्ष सचिन सांखला ने विजेता टीम को नगद एक लाख रुपये , उपविजेता को 51000 व तृतीय स्थान की टीम को 31000 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रानी म्युजिकल्स ग्रुप द्वारा शानदार रंगारंग कार्यक्रम से लोगों का मनमोह लिया। सर्वप्रथम गजानंद जी को मनाया फिर एक से बढ़कर एक प्रस्तुती का संयोजन कर म्युजिकल्स ग्रुप ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। रानी रंगीली व रेखा रंगीली ने शानदार नृत्य भी प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में विधानसभा क्षैत्र की 60 पंचायतों की टीमों ने शिरकत की थी। सात दिनों तक चली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया ।
इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत, पूर्व विधायक कयुम खान ,कांग्रेसी युवा नेता संग्राम सिंह वाजिद खान,उपखंड अधिकारी पर्वत सिंह ,तहसीलदार प्रभात त्रिपाठी ,पालिका उपाध्यक्ष सहदेव सिंह कुशवाहा, पार्षद नौशाद मो ,राजेश मुणोत, विनय भंडारी ,लेखराज बैरवा, चेतन अरोडा ,उषा कलवानी ,संजू शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति सदस्य लवनीश सांखला वेदप्रकाश सोनी ,राकेश बाल्दी, अभय तातेड, रितेश नागोरी प्रीतम बडौला, गौतम भंसाली, पवन ईनाणी,निलेश मेहता ,संजय खाव्या, कन्हैया लाल साहू , अनिल कचरा ,मनीष नाबेडा, विनोद भंसाली ,राजेंद्र सोनी,सत्य नारायण सैन, दिनेश अगीवाल, संजय टेलर असलम खान सहित सैकड़ों गुरुभक्त परिवार के सदस्यों ने सेवाएं दी 
from Shahpura News https://ift.tt/2ya5Oy6
via IFTTT
Comments
Post a Comment