धनोप माता मेला ग्राउंड में विशाल हास्य कवि सम्मेलन आज
फुलिया कला !( कैलाश वैष्णव संवादाता )फूलिया कलां उपखंड क्षेत्र के शक्तिपीठ धनोप माता मेला ग्राउंड में बजरंग दल द्वारा विशाल हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा! बजरंग दल जिला संपर्क प्रमुख लक्ष्मण वैष्णव ने बताया कि शक्ति पीठ धनोप माता मंदिर मेला ग्राउंड में रविवार शाम साढे 8 बजे विशाल हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा!
पूर्व सरपंच प्रत्याशी लक्ष्मण बैरागी ने बताया कि कवि सम्मेलन में परमेश्वर "परम", महेंद्र मतवाला, आकाश एबला, कमलेश शर्मा, हेमंत चौबे, विष्णु द्विवेदी व दिनेश तिवारी काव्य पाठ करेंगे! बैरागी ने बताया कि कवि सम्मेलन समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त डीवाईएसपी एवं मंदिर श्री धनोप माता ट्रस्ट अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत व मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विस्तारक वेद प्रकाश खटीक होंगे!
from Shahpura News https://ift.tt/2OWl23Z
via IFTTT
Comments
Post a Comment