नहीं लग रही कक्षाएं नियमित एबीवीपी  इकाई अध्यक राठौड़ के नेतृत्व में प्राचार्य को दिया ज्ञापन

 


 भीलवाड़ा !(किसन वैष्णव) MLV महाविद्यालय भीलवाड़ा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कॉलेज इकाई द्वारा कॉलेज इकाई अध्यक्ष विजयपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कॉलेज के प्राचार्य बीएल मालवीय को भूगोल द्वित्तीय वर्ष की कक्षा नियमित रूप से लगाने के लिए ज्ञापन दिया गया। भूगोल द्वितीय वर्ष की कक्षा जब से नया सत्र चालू हुआ है तब से एक बार भी नहीं लगी है भूगोल एक कठिन विषय है अगर नियमित रूप से कक्षा नहीं लगाई गई तो विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में है । ज्ञापन के दौरान जिला सहसंयोजक शरद सिह, राजू गाडरी ,मुकेश माली, कैलाश माली ,लोकेश बसिटा,पारस तेली, कुलदीप सिंह,
 जतिन जीनगर, रत्नेश बैरवा ,सौरभ सांगावत,  युवराज सिंह ,सांवर प्रजापत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।




from Shahpura News https://ift.tt/2QBR1DX
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू