बाड़े की सीमा के झगड़े में पोते को पीटा, दादी का गला दबाकर की हत्या
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):-बाड़े की सीमा का विवाद, पौते को पीटा, दादी की गला दबाकर कर दी हत्या !
बड़लियास थाना क्षेत्र के सूठेपा गांव में दो परिवारों के बीच बाड़ों की सीमा को लेकर उपजे विवाद में एक वृद्धा की गला दबा कर हत्या कर दी गई, जबकि उसके पौते को भी पीट दिया गया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया है।
बड़लियास थाना प्रभारी रामगोपाल ने बताया कि सुठेपा गांव में घीसी (68) पत्नी गोवर्धन शर्मा के परिवार का एक बाड़ा गांव में ही स्थित है। इसी के रिश्तेदार बंशीलाल ब्राह्मण ने इस बाड़े के पड़ौस में ही एक बाड़ा खरीदा। इन बाड़ों की सीमा को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद खड़ा हो गया। एक पक्ष के लोग बाड़े में गड्डा खोदकर पिल्लर लगा रहे थे, जिसका सीमा को दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर रात करीब आठ बजे बंशीलाल, उसके बेटे भैरूलाल, दुर्गालाल व एक अन्य व्यक्ति बालू ने घीसी के पौते हेमंत से अभद्रता करते हुए मारपीट की। बचाव में आई घीसी बाई का आरोपितों ने गला दबा लिया। इससे घीसी अचेत होकर गिर पड़ी। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां घीसी को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार दोपहर पुलिस ने जिला अस्पताल में घीसी के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
from Shahpura News https://ift.tt/2QxTLCj
via IFTTT
Comments
Post a Comment