गजराज सिंह हाथीपुरा के भाजपा जिलामहामंत्री बनने पर गृह क्षेत्र में छाई हर्ष की लहर,लगा बधाई देने वालों का तांता।




बनेड़ा।(मोनू सिंह)  जैसे ही सोशल मीडिया पर भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह जी हाथीपुरा को भाजपा जिलामहामंत्री भीलवाड़ा के पद पर मनोनीत करने की खबर चली ,बनेड़ा रायला सहित पूरे जिले में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई।कई गांवों में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ खुशी का इज़हार किया ।आज सुबह से हाथीपुरा में बधाई देने वालों का तांता लग गया।कोडलाई से ग्रामवासियों के साथ बधाई देने पहुँचे पूर्व भाजयुमो मंडल महामंत्री प्रकाश चंद्र कुमावत,ओंकार लाल कुमावत,बूथ अध्यक्ष हरिशंकर कुमावत, नानूराम कुमावत,उच्छब लाल कुमावत तथा सरदार नगर से पूर्व उपप्रधान गोपाल माली,पूर्व भाजयुमो मंडल महामंत्री शंकर लाल कुमावत आदि।खबर लिखे जाने तक कई गांवों से कार्यकर्ता पहुँच रहे थे।
गजराज सिंह हाथीपुरा ने इसे कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान बताया एवं सभी से आह्वान किया कि सरकार की योजनावों का जनता में प्रचार कर "सबका साथ सबका विकास" की मोदी जी की भावना के साथ पुनः भाजपा की सरकार बनानी हैं।


from Shahpura News https://ift.tt/2OQPMo2
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू