नगर पालिका क्षेत्र आसींद में घर घर जाकर कचरा उठाने वाली वैन बनी मतदाता जागरूकता वाहिनी
आसींद!(सुनील बाबेल ) विधानसभा क्षेत्र में हुआ अभिनव प्रयोग नगर पालिका आसींद की कचरा उठाने वाली वैन को बनाया मतदाता जागरूकता वाहिनी जो प्रतिदिन घर घर जाकर मतदान का संदेश देगी
नगर पालिका क्षेत्र आसींद से कचरा उठाने वाली दो वैन पर मतदान की अपील के संदेश ऑडियो रिकॉर्डिंग अब हर घर के सामने प्रतिदिन सुनाई देंगे
स्वीप कार्य योजना के तहत उपखंड अधिकारी डॉ दिनेश राय सापेला के निर्देशन में उक्त कार्य योजना को मूर्त रूप दिया गया
उपखंड अधिकारी ने बताया कि इससे हर घर के सामने मतदान करने की अपील होगी जिससे क्षेत्र का मतदान प्रतिशत बढ़ेगा
इस मोके पर विकास अधिकारी अमित कुमार जैन तहसीलदार नवल राम मीणा अधिशासी अधिकारी अभिषेक शर्मा भूअभिलेख निरीक्षक अशोक कुमार पारीक ने पंचायत समिति से हरी झंडी दिखाकर उक्त मतदाता जागरूकता वाहिनीयो को रवाना किया|
उपखंड आसींद में संचालित सभी ईमित्र संचालकों ने भी मतदाता जागरूकता अभियान में अपना योगदान देने का निश्चय किया उन्होंने अपने ई-मित्र केंद्र के बाहर मतदान को प्रेरित करने वाले पोस्टर व मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मैं मतदान अवश्य करूंगा करूंगी के हस्ताक्षर पट्ट लगाये है जिस पर ई-मित्र पर आने वाले समस्त मतदाता अपने हस्ताक्षर करेंगे
from Shahpura News https://ift.tt/2D17TB5
via IFTTT
Comments
Post a Comment