करेड़ा थाने की महिला कांस्टेबल ने की थाने परिसर में आत्महत्या
भीलवाड़ा। जिले के करेड़ा थाने की एक महिला कांस्टेबल मंगलवार को थाना परिसर में फांसी के फंदे से झूल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने थाना परिसर में ही आत्महत्या की है। महिला कांस्टेबल सुरमा जाट की मौत के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरमा विवाहित है और पिछले दो से ढाई सालों से करेड़ा में कार्यरत है। कांस्टेबल पिछले कुछ समय से छुट्टियों पर थी। बताया जा रहा है कि गर्भपात होने से सुरमा छुट्टियों पर थी और कुछ दिन पूर्व ही छुट्टियों से लौटी थी। सुरमा मूल सीकर जिले की है। सूचना के बाद सहाड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण मच्चा आसीन्द, उपखण्ड अधिकारी उम्मेद सिंह रजावत मौके पर पहुंचे। मामले में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
from Shahpura News https://ift.tt/2PeIGZY
via IFTTT
Comments
Post a Comment