महंगी कारों के शौकीन विजय माल्या हो जाएंगे बे-कार, भगोड़े शराब कारोबारी की गाड़ियां होंगी नीलाम
लंदन| विजय माल्या पर कार्रवाई करने में जांच एजेंसियां तेजी ला रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी जल्द ही ब्रिटेन में भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की कारों के बेड़े की नीलामी करेंगे.
दरअसल, विजय माल्या भारत के 13 बैंकों के बकाया कर्जों को लेकर विदेश फरार हो गया था. कारों के बेड़े की नीलामी अधिकारी उसी कर्ज के पैसे को वसूलने के लिए कर रहे हैं. नीलामी की खबरों की पुष्टि बैंकों के वकील ने शुक्रवार को की.
विधि कंपनी टीएलटी एलएलपी ने ब्रिटेन में इस संबंध में मई माह में एक बड़ी सफलता हासिल की थी. उस वक्त ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने भारतीय बैंकों के पक्ष में फैसला देते हुए कहा था कि वे बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइन के प्रमुख रहे माल्या और अन्य संबद्ध इकायों से 1.14 अरब पाउंड की वसूली करने के हकदार हैं.इस विधि कंपनी ने कहा कि 62 वर्षीय माल्या की छह कारों की बिक्री की जाएगी. पिछले सप्ताह ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने इस बारे में प्रवर्तन निदेशालय को आदेश दिया है.
माल्या की जिन कारों की बिक्री की जानी है उनमें 2016 की मिनी कंट्रीमैन, 2012 की माइबैक 62, 2006 की फेरारी एफ 430 स्पाइडर, 2014 की रेंज रोवर आटोबायोग्राफी सुपरचार्ज्ड, फेरारी एफ 512 एम और एक पॉर्शे केयेनी शामिल है.
from Shahpura News https://ift.tt/2PI3C8r
via IFTTT
Comments
Post a Comment