रावण ,हनुमान,लक्ष्मण, की शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय ने साफा बांधकर अखाड़ा प्रमुख का किया सम्मान
बीगोद (महेंद्र बाबेल) बीगोद में निकली भव्य शोभायात्रा जिसमें हाथी , उट्ट गोडा, अलगोचो ,संग राम रावण की भव्य शोभयात्रा निकाली गई ।जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्त नारे लगाते जा रहे हे । मुख्य बस स्टैंड पर गोविंद सिंह राजपूत के निर्देशन में अखाड़ा का प्रदर्शन किया गया निर्मल वैष्णव ,महेन्द्र वर्मा ,आदि ने करतब दिखाएं मुस्लिम समुदाय के लोगो ने अखाड़ा उस्ताज गोविंद सिंह राजपूत का साफा बांधकर किया सम्मान ।अखाड़े मै हैरत अंगेज कारनामें प्रदर्शित किए गए । 51फीट के रावण का पुतला भव्य आतिशबाजी के साथ फुका गया ।माधव कीर ,भेरू लाल सैन ,हरिशंकर क़ीर ,दुर्गा लाल नायक क्रमश रावण, हनुमान,राम,लक्ष्मण के रूप में शोभायात्रा मै लोगो का मन मोह रहे थे । 
from Shahpura News https://ift.tt/2EzsnCK
via IFTTT
Comments
Post a Comment