विश्व हाथ धुलाई दिवस पर   हाथ धोने का  बच्चो को सीखाया तरीका और जिका वायरस संक्रमण की विद्यार्थियो को दी जानकारी  विद्यालय में चलाया स्वछता अभियान 




बीगोद क्षेत्र कै राजकीय माध्यमिक विद्यालय  मेहता जी का खेडा मै  संस्था प्रधान  मथुरा लाल जाट की अध्यक्षता व वरिष्ठ अध्यापक नवीन कुमार बाबेल के निर्देशन में   विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया इस अवसर पर बाबेल ने बच्चो को  साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने का अभ्यास करवाया तथा कुछ नारो कै माध्यम से बच्चो मै जागृति फेलाई
सौ रोगों की एक दवाई ,हाथो की हम करें सफाई ! मम्मी पापा यही निवेदन  ,हाथ धोकर खाये भोजन जिका वायरस संक्रमण की विद्यार्थियो को दी जानकारी  विद्यालय में चलाया स्वछता अभियान

क्षेत्र के मेहता जी का खेड़ा ग्राम कै राजकीय माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधान मथुरा लाल जाट ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक नवीन कुमार बाबेल ने विद्यार्थियो को जीका वायरस कै प्रकोप के बारे मै जानकारी दी जीका वायरस कै  लक्षण,व बचाव ,स्वछता रखने , घर के आस पास गंदे पानी एकत्रित नही होने दे और बुखार होने पर चिकित्सक को बताने की सलाह दी । गोपाल जोशी के निर्देशन मे विद्यालय में स्वछता अभियान चलाया गया पानी की टंकी की सफाई की गई ।  । इस  अवसर  पर श्याम लाल चतुर्वेदी  ,गोपाल लाल जोशी  , बद्री धाकड , मदन रेगर, , मुकेश शर्मा, विनोद बैरवा, मोहम्मद  उमर छीपा आदि उपस्थित  थे।





from Shahpura News https://ift.tt/2ChiQ0g
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू