मीन कालेश्वर मंदिर प्रांगण छोटा पुष्कर धनेश्वर में बनेगा मीन भगवान का मंदिर ! मीणा
शाहपुरा@ शाहपुरा -बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के धानेश्वर मेवाड़ आम चोखला मीणा समाज की मीटिंग जिला प्रभारी मीणा समाज महावीर मीणा शाहपुरा की अध्यक्षता में मीटिंग आहूत की गई ।मीटिंग में मीणा ने संबोधित करते हुए कहा की धानेश्वर छोटा पुष्कर के नाम से जाना जाता है। यहां मीन कालेश्वर शंकर भगवान मंदिर प्रांगण में मीन भगवान का मंदिर होना चाहिए।
और मीना ने संबोधित करते हुए कहा कि मीणा समाज को मछली का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि मछली( मत्स्य) भगवान मीणा समाज का आराध्य देव है और मीणा समाज के कुलदेवता है इसलिए मछली का सेवन नहीं करना चाहिए और जल्दी ही इस प्रांगण में छाया के लिए होल का निर्माण जल्दी ही सुचारू रूप से चालू करवा दिया जाएगा ।मीटिंग में जिला प्रभारी मीणा समाज महावीर मीणा शाहपुरा, झांतला माता कार्यकारी अध्यक्ष लादू मीना ,श्रीकिशन मीणा , रामप्रसाद मीणा ,सोजी राम मीणा, मदन मीणा, मनराज मीणा ,गिसु मीणा, ग्यारसी लाल मीणा , गोपाल मीणा, श्रीराम मीणा,रामेश्वर मीणा, हरलाल मीणा ,भेरु मीणा ,भंवर मीणा सहित समाज के पंच पटेल उपस्थित थे।
from Shahpura News https://ift.tt/2IH5Hix
via IFTTT
Comments
Post a Comment