भाजपा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान मे कभी कमी नहीं आने दूंगा ! भड़ाणा
सुवाणा ! (किसन वैष्णव) भाजपा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान मे कभी कमी नहीं आने दूंगा भड़ाणा सुवाणा मंडल में मांडल-सुवाणा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जा रही बुथ-संपर्क यात्रा में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष और वंदेमातरम सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष उदय लाल भडाणा ने सुवाणा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता रात दिन मेहनत कर पार्टी की सेवा कर पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करता है पार्टी का जीत का श्रेय बुथ के कार्यकर्ताओं को जाता है क्योंकि पार्टी के बुत के कार्यकर्ता ही मतदाताओं को जागृत कर पार्टी के पक्ष मे मतदान करवाते हैं मैं कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा भाजपा का कार्यकर्ता मान-सम्मान का अभिलाषी हैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान चाहिए कार्यक्रम में मिशन मोदी अगेन पीएम2019 के जिला अध्यक्ष कमलेशसिहगुढा
किसान मोर्चा के जिला महामंत्री लालकृष्ण सेन किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भेरूलाल खायड़ा पंचायत समिति सदस्य सीवर लाल भील पंचायत समिति सदस्य नीतू नायक पंचायत समिति सदस्य लाड कवर किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता महेंद्र सिंह घोडा़स किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य किशन लाल कीर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया सुवाणा ग्रामीणों ने सुवाणा बस स्टैंड पर पुष्प माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया और पूरे गांव में ढोल के साथ जनसंपर्क करवाया भडाणा ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को उनके मान-सम्मान में कभी भी कमी नहीं आने का आश्वासन दिया
from Shahpura News https://ift.tt/2NzXPjA
via IFTTT
Comments
Post a Comment