प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की उड़ रही धज्जियां ,कागजों में बनी सड़क हकीकत में नहीं
जिले के बनेड़ा ब्लॉक के चमनपुरा पंचायत में स्टेट हाइवे 12 से नया कजलोदिया तक कागजो में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बना दी गई जबकि मौके पर कुछ भी नहीं है। खास बात तो यह है कि मौके पर सड़क निर्माण पूरा होने का बोर्ड तक लगा हुआ है।
नेहरू युवा संस्थान कजलोदिया के अध्यक्ष नरेन्द्र गुर्जर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 2.15 किमी सड़क की स्वीकृति सार्वजनिक निर्माण विभाग खण्ड आसीन्द से जारी हुई थी। निर्माण फरवरी-मार्च 2014 में पूरा होना था लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से काम पूरा नहीं हो सका। सड़क निर्माण नया कजलोदिया से स्टेट हाइवे 12 तक होना था लेकिन निर्माण नया कजलोदिया से मेजा फीडर नहर तक हुआ है। नहर से स्टेट हाइवे तक 500 मीटर सड़क बनी ही नहीं।...
from Shahpura News https://ift.tt/2yoyP9Y
via IFTTT
Comments
Post a Comment