विधायक धीरज गुर्जर के समर्थन में आईं कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता, टावर पर चढ़ किया अनोखा प्रदर्शन




भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में विधायक धीरज गुर्जर के समर्थन में अब महिलाएं भी पूरी तरह से उतर आईं हैं। गुरूवार को कांग्रेस की दो महिलाएं यूआईटी के पास स्थित टावर पर चढ़ गईं। महिलाएं कांग्रेस की कार्यकर्ता हैं।

आपको बताते चलें कि सत्याग्रह-अनशन के सातवें दिन बुधवार को जहाजपुर विधायक धीरज गुर्जर की तबीयत बिगड़ गई थी। दोपहर में चक्कर आने की शिकायत पर चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच की और अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। लेकिन गुर्जर ने इनकार कर दिया। अनशन से पहले विधायक गुर्जर का वजन 128 किलोग्राम था, जो घटकर 118 किलो रह गया है।

विधायक जहाजपुर व कोटड़ी क्षेत्र की 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सत्याग्रह पर हैं। अन्न का त्याग कर विधायक केवल पानी पी रहे हैं। सात दिन बाद भी सरकार या प्रशासन की ओर से इस सम्बन्ध में कोई पहल नहीं की गई है। इसे लेकर विधायक गुर्जर ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं।...





from Shahpura News https://ift.tt/2RmAF38
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू