अजमीढ़ जयंती पर शोभायात्रा निकाली
बिजयनगर(राजेंद्र सेन) मेंढ क्षत्रीय स्वर्णकार समाज सेवा समिति एवं नवयुवक मंडल के तत्वाधान में बुधवार को समाज के आराध्य देव श्री अजमीढ़ जी की जयंती पर हर्षोल्लास से शोभायात्रा निकाली गई।
तीन दिवसीय जयंती महोत्सव एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सुंदरकांड पाठ इत्यादि का आयोजन हुआ ।इस अवसर पर अजमीढ़ जी महाराज की बैंड बाजे व भव्य झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली
शोभायात्रा शहर के खाईलैंड मार्केट सोनी धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर पिपली चौराया, महावीर बाजार ,बापू बाजार ,शिव बाजार, कृषि मंडी चौराहा होते हुए सोनी धर्मशाला प्रांगण में पहुंची। शोभा यात्रा में श्रीअजमीढ़ महाराज की झांकी के आगे युवक- युवतियां नृत्य करती हुई चल रही थी
प्रतियोगिता मैं विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए व समाज के बुजुर्गों एवं पूर्व अध्यक्षों का भी स्वागत सम्मान किया गया उसके बाद महाराजा अजमीढ जी के मंदिर में आरती की गई आरती के पश्चात सभी समाज बंधुओं का भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया
कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष कैलाश सोनी नवयुग मंडल अध्यक्ष हेमंत कांदला ,राधाकिशन सोनी, राजेश सोनी ,नरेंद्र सोनी ,निहाल चंद सोनी, देवी लाल टाक, महेंद्र सोनी, जयप्रकाश सोनी,अशोक सोनी ,बंसीलाल सोनी, नवीन कुमार सोनी नंदकिशोर खजवाना, श्याम सोनी ,पवन सोनी, रमेश सोनी, हनुमान सोनी, सत्यनारायण सोनी , नंदकिशोर सोनी, शिवप्रकाश सोनी,गोपाल सोनी, सहित समाज के सैकड़ों नर -नारी उपस्थित थे।
from Shahpura News https://ift.tt/2SgJs7a
via IFTTT
Comments
Post a Comment